पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया
मां के ऊपर चढ़ा दी कार, तो बच्चे ने ऐसे सिखाया सबक
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्चे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो चीन का बताया जा रहा है जहां सड़क पार करते समय मां-बेटे को एक गाड़ी टक्कर मार देती है। हालांकि इस हादसे में महिला को मामूली चोट आती है लेकिन एक्सिडेंट के बाद बच्चे ने कार मालिक के साथ जो किया वह सब सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया जो अब वायरल हो रहा है। महिला और बच्चा रोड क्रॉस करते है तभी एक एसयूवी उनको टक्कर मार देती है। टक्कर इतनी जोर की थी कि महिला और उसका बच्चा करीब 10 फुटी दूर जाकर गिरते हैं। बच्चा तुरंत खड़ा हो जाता है और अपनी मां को उठाने को कोशिश करता है। लेकिन उसके बाद आकर कार पर लात मारता है और ड्राइवर से झगड़ा करता है।
बच्चों के पैदा होने के बाद बिल्ली ने की उनकी सफाई, वायरल हुआ क्यूट वीडियो
इन दोनों सोशल मीडिया पर बिल्ली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक बिल्ली ने बच्चों को जन्म देने के बाद उनकी सफाई की। वो पूरे ध्यान से सफाई में लगी थी। इस दौरान उसके मालिक ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जहां से यही तक इसे हजारों बार देखा जा चुका है
बच्चों को अलग अंदाज में फिजिक्स पढ़ाता है 70 साल का प्रॉफेसर
वर्जीनिया के एक यूनिवर्सिटी के 70 साल के प्रॉफेसर का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। डॉ डेविड अपने स्टूडेंट्स को पढ़ाने ले लिए इस उम्र में भी कई एक्सपेरिमेंट्स कर दिखाते हैं। इनमें से कुछ तो बेहद खतरनाक होते हैं। स्टूडेंट्स भी प्रॉफेसर की काफी तारीफ करते दिखे और उन्हें काफी चीयर किया। उनके क्लास में स्टूडेंट्स की काफी भीड़ रहती है। इनके पढ़ाने के यूनिक स्टाइल का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है।
भारत में दिखा एनाकोंडा, वायरल हुआ वीडियो
आजतक आपने एनाकोंडा देखे जाने की खबरें देश से बाहर की ही सुनी होगी। लेकिन आज सोशल मीडिया पर तब सनसनी फ़ैल गई, जब एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में बताया जा रहा है कि भारत के वेलोर के जंगल में एनाकोंडा देखा गया। इसका वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि, इंटरनेट पर लोगों का गुट इसपर दो हिस्से में बंट गया है। एक का मानना है कि ये एनाकोंडा है तो दूसरा गट इसे अजगर बता रहा है।
लड़के ने पहना ट्रंप हैट, तो लोगों ने कर दी पिटाई
सोशल मीडिया पर एक मां ने अपने बेटे की पिटाई का वीडियो शेयर किया। उसके बेटे को बेहद बुरी तरह से पीटा गया। इस वीडियो को अभी तक सात लाख बार देखा जा चुका है। बच्चे की मां ने बताया कि उसके बेटे ने ट्रंप कैप पहन रखी थी, इसलिए उसकी पिटाई की गई। बच्चे का इलाज फिलहाल हॉस्पिटल में किया जा रहा है।
Mar 14 2024, 02:12 PM IST
Mar 10 2024, 09:10 PM IST
Mar 10 2024, 07:48 PM IST
Mar 04 2024, 12:24 PM IST
Feb 21 2024, 11:02 AM IST
2 days ago
Nov 21 2023, 10:46 AM IST
Nov 20 2023, 04:39 PM IST
Nov 20 2023, 10:27 AM IST
Aug 01 2023, 06:35 PM IST
May 23 2023, 02:05 PM IST
Mar 08 2022, 04:10 PM IST
Mar 07 2022, 07:04 PM IST
Sep 25 2023, 11:19 AM IST
Jul 09 2023, 10:46 AM IST
Jun 19 2023, 10:59 AM IST
Jun 07 2023, 11:48 AM IST
Jun 08 2022, 02:17 PM IST
Apr 13 2024, 11:38 AM IST
Jan 22 2024, 09:39 AM IST
Nov 26 2023, 10:15 AM IST
Oct 22 2023, 10:48 AM IST
Sep 05 2023, 01:20 PM IST
Jan 19 2023, 06:47 PM IST
Jan 19 2023, 05:43 PM IST
Jan 19 2023, 04:45 PM IST
Jan 19 2023, 04:17 PM IST
Jan 19 2023, 03:21 PM IST