'सौदागर' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस दीप्ति नवल पिछले कुछ दिनों से अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में आई थीं। ऐसी खबरें आई थीं कि उन्हें हार्ट अटैक आया था और उनकी हालत बहुत नाजुक हो गई थी। अब ऐसे में उन्होंने अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट देते हुए बताया है।

मुंबई. 'सौदागर' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस दीप्ति नवल पिछले कुछ दिनों से अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में आई थीं। ऐसी खबरें आई थीं कि उन्हें हार्ट अटैक आया था और उनकी हालत बहुत नाजुक हो गई थी। अब ऐसे में उन्होंने अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट देते हुए बताया है कि अब वो डिस्चार्ज हो गई हैं और स्वस्थ हैं। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि सोमवार के दिम मनाली के एक हॉस्पिटल में उन्होंने एंजियोप्लास्टी कराई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्ट्रेस को इस दिन मिली हॉस्पिटल से छुट्टी 

दीप्ति नवल ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि उन्हें मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और अब वो पहले से ठीक महसूस कर रही हैं। बता दें कि ऐसी रिपोर्ट्स आ रही थीं कि एक्ट्रेस को हार्ट अटैक आया है। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ हृदय रोग से संबंधित लक्षण था। 68 साल की एक्ट्रेस पिछले महीने से हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में हैं। उनकी हेल्थ को लेकर फैन्स काफी चिंतित थे। मगर, अब एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में बता दिया है कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हो चुकी हैं और घबराने की कोई बात नहीं है।

View post on Instagram

वेबसीरीज 'मेड इन हैवेन' में आई थीं नजर

बता दें, दीप्ति नवल बॉलीवुड में पैरलल सिनेमा का एक बड़ा चेहरा रही हैं। लगभग 80 के दशक से उन्होंने अपने फिल्मीं करियर की शुरुआत की थी और अभी तक वो फिल्मों में काफी एक्टिव हैं। उन्होंने साल 1978 में श्याम बेनेगल की फिल्म 'जुनून' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'चश्मे बद्दूर', 'आंखें', 'किसी से ना कहना', 'मिर्च मसाला', 'फिराक', 'शक्ति मैमोरीज ऑफ मार्च' और 'लिसन आम्या' जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्हें आखिरी बार पॉपुलर वेब सीरीज 'मेड इन हैवेन' में नजर आई थीं।