ऋतिक रोशन से जुड़ी एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। खबर है कि ऋतिक ने हाल ही में मुंबई में लगभग 100 करोड़ के 2 नए अपार्टमेंट्स खरीदे हैं। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने जुहू वर्सोवा लिंक रोड इलाके की एक बिल्डिंग में 14, 15 और 16वें फ्लोर पर अपार्टमेंट्स लिए हैं जिनकी कीमत 97.5 करोड़ है। ऋतिक का अपार्टमेंट 38 हजार स्क्वायर फीट पर बना हुआ है। फ्लैट में 6,500 स्क्वायर फीट खुली छत है और उन्हें 10 पार्किंग स्लॉट मिले हैं।

मुंबई. 46 साल के ऋतिक रोशन (hrithik roshan) से जुड़ी एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। खबर है कि ऋतिक ने हाल ही में मुंबई में लगभग 100 करोड़ के 2 नए अपार्टमेंट्स खरीदे हैं। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने जुहू वर्सोवा लिंक रोड इलाके की एक बिल्डिंग में 14, 15 और 16वें फ्लोर पर अपार्टमेंट्स लिए हैं जिनकी कीमत 97.5 करोड़ है। ऋतिक का अपार्टमेंट 38 हजार स्क्वायर फीट पर बना हुआ है। फ्लैट में 6,500 स्क्वायर फीट खुली छत है और उन्हें 10 पार्किंग स्लॉट मिले हैं। ऋतिक ने एक फ्लैट के लिए 67.5 करोड़ दिए हैं, जोकि 27,534.85 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। वहीं दूसरे फ्लैट के लिए 30 करोड़ दिए हैं, जो 11,165.82 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


आपको बता दें कि ऋतिक फिलहाल जुहू के प्राइम बीच हाउस में किराए के मकान में रह रहे हैं। वे इसके लिए हर महीने 8.25 लाख रुपए किराया देते हैं। उनकी फिल्मों की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म वॉर में नजर आए थे। इस एक्शन फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। चर्चा है कि सिद्धार्थ इसका सीक्वल बनाना चाहते हैं।

View post on Instagram