सार
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ शनिवार को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। बीती रात नेहा और रोहनप्रीत सिंह के परिवार ने मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया था। अपनी मेहंदी सेरेमनी के दौरान नेहा ने अपने होने वाले पति के साथ ढेर सारी फोटोज क्लिक करवाई। उन्होंने ये फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। उन्होंने इन फोटोज पर कैप्शन लिखा है- मेहंदी लगाऊंगी में सजना के नाम की। इस दौरान नेहा बेहद खूबसूरत नजर आई। उन्होंने मेहंदी कलर का लहंगा, हैवी नेकलेस. बड़े-बड़े ईयरिंग्स और मांग टीका कैरी किया था। हाथों में उन्होंने लाल और पीले रंग की चूड़ियां पहन रखी थी।
मुंबई. अपनी सुरीली आवाज से सबको दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (neha kakkar) शनिवार को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। बीती रात नेहा और रोहनप्रीत सिंह (rohanpreet singh) के परिवार ने मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया था। अपनी मेहंदी सेरेमनी के दौरान नेहा ने अपने होने वाले पति के साथ ढेर सारी फोटोज क्लिक करवाई। उन्होंने ये फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। उन्होंने इन फोटोज पर कैप्शन लिखा है- मेहंदी लगाऊंगी में सजना के नाम की। इस दौरान नेहा बेहद खूबसूरत नजर आई। उन्होंने मेहंदी कलर का लहंगा, हैवी नेकलेस. बड़े-बड़े ईयरिंग्स और मांग टीका कैरी किया था। हाथों में उन्होंने लाल और पीले रंग की चूड़ियां पहन रखी थी। वहीं, रोहनप्रीत ने सी-ग्रान कलर की शेरवानी और नेहा के लहंगे के मैचिंग कलर की पगड़ी पहनी थी।
मंगेतर रोहनप्रीत सिंह ने अपनी होने वाली दुल्हन को बाहों में लेकर ढेर सारे फोटोज क्लिक करवाए। जैसे ही नेहा को मंगेतर ने बांहों में लिया वे शरमा गई और उनके गाल लाल हो गए। सामने आई फोटोज में रोहनप्रीत अपनी दुल्हनिया पर प्यार लुटाते भी नजर आए।
मेहंदी की रस्मों के दौरान नेहा ने रोहनप्रीत सिंह के साथ जमकर पोज दिए। इस दौरान ये कपल काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आया। सामने आई कुछ फोटोज में नेहा अपने हाथों में लगी मेहंदी भी दिखाती नजर आ रही है। इस दौरान वे अपनी खुशी नहीं छुपा पाई।
नेहा कक्कड़ 24 अक्टूबर को शादी के बंधने में बंध रही हैं। इससे पहले उन्होंने 20 अक्टूबर को रोहन प्रीत से रोका किया था। इस ग्रेंड सेरेमनी का वीडियो खुद नेहा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था जिसमें दोनों जमकर भांगड़ा करते नजर आ रहे थे। बीते कुछ दिनों से अचानक नेहा की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। हालांकि, इस बीच उनका और रोहनप्रीत का गाना 'नेहू दा ब्याह' भी रिलीज हुआ।
बता दें कि कुछ समय पहले ही नेहा और रोहनप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है जिसके बाद से ही दोनों की शादी की चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक रोहनप्रीत सिंह उम्र में नेहा से 6 साल छोटे हैं।
रोहनप्रीत सिंह भी सिंगर हैं। उन्होंने 2007 में रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिल चैंप्स' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद रोहनप्रीत सिंह 2018 में राइजिंग स्टार 2 में नजर आए। वो शो के फर्स्ट रनरअप थे। इन दो शोज से ही रोहनप्रीत सिंह को पहचान मिली। पटियाला, पंजाब में पैदा हुए रोहनप्रीत सिर्फ 26 (1 दिसंबर 1994) साल के हैं।