काजोल पर झूम पड़े करन जौहर, फिर ऐसे संभाला अजय देवगन की पत्नी ने खुद को, VIRAL VIDEO

Karan Johar Tight Hug To Kajol. बीती रात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने ब्राइडल फैशन शो का आयोजन किया। इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। शो से करन जौहर और काजोल का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

/ Updated: Jul 21 2023, 12:29 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एंटरटेनमेंट डेस्क. जानेमाने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने बीती रात मुंबई में अपना ब्राइडल फैशन शो आयोजित किया। इवेंट में कई सेलेब्स शामिल हुए। इवेंट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि करन जौहर (Karan Johar) फैशन में एंट्री लेते है और सबसे पहले उनकी नजर काजोल (Kajol) पर पड़ती है। काजोल को देखते ही करन उन्हें गले लगाने के लिए ऐसे झूम पड़ते है कि काजोल को खुद को संभालना मुश्किल हो जाता है। वायरल वीडियो देखते ही लोग बायकॉट बॉलीवुड की डिमांड कर रहे हैं। आपको बता दें कि करन की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में है। वैसे, आलिया-रणवीर, मनीष मल्होत्रा के शो के शो स्टॉपर भी रहे। 

Read more Articles on