Watch Video: लेट नाइट पार्टी करते हुए स्पॉट हुईं बी-टाउन की नई बेस्ट फ्रेंड्स मौनी रॉय और दिशा पटानी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बी-टाउन की बेस्ट फ्रेंड्स मौनी रॉय और दिशा पटानी एक साथ नजर आ रहे हैं। अब दोनों को साथ देख लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

/ Updated: Aug 26 2023, 01:54 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और दिशा पटानी को हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों काफी खूबसूरत लग रही थीं। अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पहले तो वो रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हैं। फिर पैपराजी उन्हें अपने कैमरों में कैद करने के लिए खड़े रहते हैं। ऐसे में वो उन्हें पोज देती हैं। इस दौरान दिशा पाटनी और मौनी रॉय ने बेहद शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। साथ ही दोनों के स्टाइलिश शूज भी लोगों का ध्यान खींच ले गए। अब दोनों को यूं साथ देख लोग तरह-तरह से रिएक्ट करने लगे हैं। जहां एक ने लिखा, 'इनकी दोस्ती इतनी अच्छी कब से हुई।' दूसरे ने लिखा, 'इनकी खूबसूरती के आगे सब फेल हैं।' वहीं तीसरे ने लिखा, 'देसी बार्बी डॉल्स'।

आपको बता दें कुछ महीनों पहले दिशा और मौनी एक साथ स्टेज शोज के लिए लंबे टूर पर गई थीं, जहां उनकी दोस्ती और भी गहरी हो गई और टूर से लौटने के बाद दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाने लगा।

और पढ़ें..

लाइफ की सबसे बड़ी गुड न्यूज इस शख्स के साथ शेयर करते हैं विक्की कौशल, जानें क्या कह गए एक्टर