शाहरुख खान के VIRAL VIDEO में ऐसा क्या देख लिया कि 2 गुटों में बट गए लोग, कर रहे ऐसी बातें

शाहरुख खान का 5 साल पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग 2 गुटों में बट गए हैं। एक गुट उनकी तारीफ कर रहा है तो दूसरा उनकी हरकतों को देखकर भड़क रहा है। नीचे देखें आखिर क्या है इस वायरल वीडियो में।

/ Updated: Apr 11 2023, 03:18 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 2018 के दौरान का है, जब वह फिल्म जीरो का प्रमोशन कर रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान 3 लड़कियां उनसे मिलने मंच पर आती हैं। एक लड़की तो उनसे तुरंत लिपट जाती है और दूसरी भी उसने गले मिलती है। लेकिन तीसरी मुस्लिम लड़की तो दूर से सलाम करती हैं। इस वीडियो को देखकर के बाद लोग 2 गुट में बट गए। कुछ शाहरुख की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ भद्दे कमेंट्स। एक बोला- इसी शाहरुख ने केबीसी के शो पर एक महिला द्वारा आलिंगन मना किए जाने पर उसका कितना मजाक उड़ाया था। उसकी कमी सिर्फ ये थी कि वो महिला बुर्का नहीं पहने थी। एक अन्य ने लिखा- गलत, वो दोनों खुद आगे बढ़ीं और तीसरी ने दूरी बनाकर रखी, मर्द को किस तरह बिहेव करना है, इसका दायरा महिलाओं के द्वारा निर्धारित होता है। एक अन्य ने लिखा- जिसने जो चाहा उसने वो किया। जिसने गले लगना चाहा उसने गले लगाया, जिसने दूरी रखी उससे दूर रहा, गलती किसकी? एक ने भड़ास निकालते हुए लिखा- जो उसके गले पड़ रहा है, वो उसे गले लगा ले रहा है, जो दूर खड़ा दुआ सलाम कर रहा है, उसे सलाम कर रहा है...इस छोटी सी चीज में भी जातिवाद नजर आ रहा है। धन्य हैं हम लोग।

Read more Articles on