रेखा ने छुए शत्रुघ्न सिन्हा के पैर, देखने लायक था सोनाक्षी की मां का चेहरा, VIRAL VIDEO

Rekha Touch Shatrughan Sinha Feet. बीती रात मुंबई में एक वेडिंग फंक्शन में कई बॉलीवुड सेलेब्स स्पॉट हुए। इस मौके पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रेखा 77 साल के शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छूती नजर आ रही है। 

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क.बीती रात मुंबई में एक वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया गया, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। इस मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि गुजरे जमाने की एक्ट्रेस रेखा (Rekha) 77 साल के शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के पैर छूती नजर आ रही हैं। जैसे ही रेखा ने शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छुए तो उनकी पत्नी पूनम सिन्हा का चेहरा देखने लायक था। फिर रेखा ने पूनम को भी गले लगाया। इसके बाद सभी ने मिलकर पोज भी दिए। इस मौके पर सोनाक्षी सिन्हा भी मौजूद थी। रेखा का पैर छूने वाला वीडियो देख लोग इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- रेखा क्या शत्रुघ्न सिन्हा से छोटी है। एक अन्य ने लिखा- ये रेखा आजकल हर जगह नजर आ रही है। आपको बता दें कि रेखा-शत्रुघ्न सिन्हा ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया है। 

Related Video