Watch Video: बहन परिणीति की शादी छोड़ी, अब इस वजह से वापस मुंबई आईं प्रियंका चोपड़ा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

/ Updated: Oct 28 2023, 10:49 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एंटरटेनमेंट डेस्क. ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अब सोशल मीडिया पर प्रियंका की कई फोटोज और वीडियोज सामने आई हैं। इसमें प्रियंका एयरपोर्ट के बाहर निकलती हैं और फिर वहां मौजूद पैपराजी को पोज देती हैं। इसके बाद वो फैंस से हाथ जोड़कर नमस्ते करती हैं और फिर अपनी कार में जाकर बैठ जाती हैं। इस दौरान वो स्टाइलिश अवतार में नजर आ रही हैं। दरअसल प्रियंका ने ब्लैक क्रॉप टॉप, ब्लैक ओवरकोट और ग्रे जॉगर्स पहने रखे थे। इसके साथ उन्होंने कुछ एक्सेसरीज के साथ अपने लुक को पूरा किया था। खास बात तो यह है कि उन्होंने अपने गले में एक पेंडेंट पहन रखा था, जिसमें उनकी बेटी मालती का नाम लिखा हुआ था। आपको बता दें प्रियंका जियो मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 के लिए मुंबई आई हैं।

अब इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक ने लिखा, 'प्रियंका अपनी बेटी से बहुत प्यार करती हैं और यह पेंडेंट इस बात का सबूत है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'अपनी बहन की शादी छोड़ दी, लेकिन फिल्म फेस्टिवल के लिए मुंबई आ गईं।'

और पढ़ें..

थलापति विजय की LEO ने हफ्तेभर में की इतनी कमाई, वर्ल्डवाइड BO पर इन 4 फिल्मों से रही पीछे

Read more Articles on