इस वजह से पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर, VIRAL VIDEO देख जाने क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें रणबीर कपूर पैपराजी पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

/ Updated: Nov 09 2023, 04:58 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' के प्रमोशन्स में बिजी हैं। इस बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पैपराजी पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में पैपराजी जैसे ही रणबीर कपूर को देखते हैं। वैसे ही उनसे पोज देने के लिए कहने लगते हैं। इसके बाद वो लोग रणबीर को हैप्पी दिवाली कहते हैं, लेकिन रणबीर पहले तो कुछ नहीं कहते हैं। फिर उसके बाद वो चिड़ते हुए कहते हैं, 'क्या करूं भाई, क्या करूं?' अब रणबीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस रणबीर को उनके इस रूज बिहेवियर के लिए खरी-खोटी भी सुना रहे हैं। जहां एक ने लिखा, 'पैपराजी भी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। रणबीर को उनसे ऐसे बात नहीं करनी चाहिए।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'रणबीर के अंदर बहुत घमंड आ गया है।'

और पढ़ें..

The archies trailer Reaction: फिल्म का ट्रेलर देख छिड़ी नेपोटिज्म पर बहस, लोग बोले- जीरो टैलेंट

Read more Articles on