Watch Video: श्रद्धा कपूर ने गाया आशिकी 2 का गाना, एक्ट्रेस को लाइव गाता सुन पब्लिक नहीं रोक पाई अपनी खुशी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें श्रद्धा कपूर एक इवेंट में आशिकी 2 का गाना गाती हुई नजर आ रही हैं।

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट किया गया। अब वहां से श्रद्धा का एक वीडियो सामने आया है, इसमें वो वहां मौजूद पब्लिक की डिमांड पर आशिकी 2 का बेहद खूबसूरत गाना चाहूं मैं या ना गाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में श्रद्धा चंदेरी सिल्क लेहंगा पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने हैवी झुमके भी पहन रखे हैं। अब श्रद्धा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक ने लिखा, 'श्रद्धा की आवाज बहुत अच्छी है।' दूसरे ने लिखा, 'श्रद्धा आशिकी 3 में भी आ जाएं।' वहीं तीसरे ने लिखा, 'वो दिल से गाती हैं। उनका कोई टक्कर नहीं है।'

और पढ़ें..

चंद्रचूड़ सिंह ने सरेआम कहा सलमान खान को झूठा, जानिए किस बात से नाराज हुए एक्टर

Related Video