World Brain Tumor Day 2023: इन लक्षणों को कभी न करें नजरअंदाज, ब्रेन ट्यूमर की ओर करते हैं इशारा, देखें Video
World Brain Tumor Day 2023 को 8 जून को मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न किया जाए तो इस बीमारी का इलाज संभव है।
World Brain Tumor Day 2023: खराब लाइफस्टाइल, खान-पान और पॉल्यूशन की वजह से शरीर में तमाम तरह की बीमारियों का खतरा बना रहता है। समय रहते इनका पता न लगने पर कई बार यह बीमारियां घातक रूप ले लेती हैं। ब्रेन ट्यूमर के डेवलेप होने पर तमाम तरह के संकेत हैं जो शरीर में दिखने लग जाते हैं। अगर इन लक्षणों को नजरअंदाज न किया जाए तो इस बीमारी का इलाज संभव है। 8 जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों के बीच बीमारी को लेकर जागरुकता पैदा करना है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
उल्टी और चक्कर आना
चीजों को याद रखने में समस्या होना
बोलने और समझने में परेशानी महसूस होना
आंखों से धुंधला दिखना और हाथ पैर में सनसनी होना
सुनने, सूंघने और स्वाद लेने में दिक्कत
मूड स्विंग होना
चेहरे, हाथ और पैर में कमजोरी महसूस होना