वीडियो डेस्क। भागदौड़ भरी जिंदगी, थकान अनिद्रा ऐसे में मासपेशियों में अकड़न और जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है। साथ ही रीढ़ की हड्डी, माइग्रेन, सिर दर्द, बदन दर्द से आप परेशान रहना चाहते हैं। त
हेल्थ डेस्क. दोस्तों जंक / फास्ट फूड के सेवन के कारण आजकल बच्चों के साथ बड़ों में भी ओवरवेट की समस्या देखी जा रही है। वजन ज्यादा होने पर कई लोग इसे कम करने की कोशिश भी करते हैं। इसके लिए वे अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करते हैं। दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने बढ़े हुए वजन के कारण चर्चा में रहे। इसमें बच्चे भी शामिल रहे हैं। ऐसे ही दुनिया के सबसे मोटे बच्चे का खिताब आर्या परमना (Arya Permana) को मिला। 14 साल के इस लड़के का वजन 2016 में 190 किलो के करीब था। उसने 4 साल में लगभग 107 किलो वजन किया अब उसका वजन 83 किलो है। आज हम इसी बच्चे की वेट लॉस जर्नी के बारे में जानेंगे-
लाइफस्टाइल डेस्क : कहते है ना कि खूबसूरती का राज हमारे किचन में मौजूद कई चीजों में छुपा रहता है। हमारे किचन में कई ऐसी चीजें होती है, जो इतनी गुणकारी होती है कि खाने के साथ-साथ इनके इस्तेमाल से हमारी त्वचा भी जगमगा उठती है। उन्हीं सुपर फूड्स में से एक है मसूर दाल। छोटी सी लाल कलर की दिखने वाली ये दाल स्वाद के साथ-साथ हमारी स्किन पर भी कमाल का असर करती है। आइए जानते हैं मसूर दाल से चेहरे का निखार किस तरह बढ़ा सकते हैं।
फूड डेस्क: ठंड का प्रकोप शुरू हो चुका है। भारत के लगभग हर कोने में ठंड अपना रूप दिखाना शुरू कर चुका है। तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। इस बीच दुनिया में कोरोना भी फैला हुआ है। लोगों को अपने इम्युनिटी का ख्याल रखने की जरुरत है। ऐसे में नेचर भी लोगों की देखभाल के लिए कई चीजें बनाती है। ठंड में गुड़ काफी मिलता है। गन्ने के रस से तैयार होने वाले गुड़ से बनी चीजें ठंड में काफी चाव से खाई जाती है। ये ना सिर्फ टेस्टी होते हैं बल्कि ठंड में कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं। आज हम आपको गुड़ से बनने वाली एक ऐसी चटनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पीने से ठंड में आपकी बॉडी अंदर से गर्म रहेगी।
सर्दियों में कमरे गर्म करने के लिए अकसर लोग रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि किसी भी चीज का आदी होना हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अकसर लोग रात-रातभर रूम हीटर चलाकर सोते हैं। ऐसे लोग ठंड से तो बच जाते हैं, लेकिन अपनी सेहत को कई बीमारियों का न्यौता दे डालते हैं। हीटर से निकलने वाली गर्म हवा आपको सांस-स्किन आदि समस्याओं की चपेट में ला सकती है। जानिए क्या हैं दिक्कतें...
वेजिटेरियन के सामने अगर मांस-मछली की बात की जाए, तो वो नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं। ऐसी चीजों को हाथ लगाना तो दूर की बात। लेकिन यह मीट और मछली वे खा सकते हैं। यह बात हैरान करती है, लेकिन IIT दिल्ली ने प्लांट बेस्ड मीट और मछली तैयार की है। इसका स्वाद और खुशबू एकदम असली जैसा है।
हेल्थ डेस्क. दोस्तों, लॉकडाउन में बहुत से लोगों ने वजन बढ़ा लिया तो कुछ लोगों ने इस समय का भरपूर फायदा उठाकर फिटनेस बना ली। पर क्या आप भी फिट होने के लिए मन ही मन सोचते हैं। तो हम आपको बिल्कुल जीरो से दमदार बॉडी बिल्डिंग तक की एक अमेजिंग और इंस्पायरिंग स्टोरी सुना रहे हैं। इस शख्स के ट्रांसफॉर्मेशन की कहानी आपकी रगों में भी फिटनेस का जुनून भर देगी। आप भी अपने बेडौल शरीर को चुस्त-दुरुस्त करने कोशिश में लग जाएंगे। वेट लॉस की जादुई कहानियों की हमारी इस सीरीज में आज हम आपको एक योद्धा से मिलवाएंगे। किसी जमाने में ये शख्स 138 किलो वजन का हुआ करता था। इन्होंने कड़ी मेहनत से 55 किलो वजन घटाया। सिगरेट-शराब वाली जिंदगी को छोड़ आज ये एक फिटनेस ट्रेनर हैं-
फूड डेस्क: भारत ही नहीं दुनिया के लगभग हर देश में आलू खाया जाता है। विदेशों में आलू से मैश्ड पौटेटोज बनाए जाते हैं। इसे काफी चाव से खाया जाता है। बात अगर भारत की करें, तो यहां आलुओं को लगभग हर सब्जी में मिलाकर तैयार किया जाता है। आलू को भारत में कई रूप में खाया जाता है। वैसे तो आलू के छिलकों में कई पौष्टिक तत्व होते हैं, फिर भी कई लोग आलू के छिलके उतार कर फेंक देते हैं। लेकिन आज हम आपको ना सिर्फ इन छिलकों के गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं बल्कि इन छिलकों से ऐसी डिशेज बनाना भी सिखाएंगे कि आगे से आप कभी भी इन छिलकों को नहीं फेकेंगे।
फ़ूड डेस्क: फ्रिज का आविष्कार लोगों के लिए काफी मददगार साबित हुआ। इसका इस्तेमाल आज हर घर में किया जाता है। वैसे लोग जो एक साथ कई दिनों की सब्जियां खरीद लेते हैं उनके लिए फ्रिज काफी जरुरी हो जाता है। व्यस्त जीवन में चीजें स्टोर करने के लिए फ्रिज काफी जरुरी हो चुका है। लोग फ्रिज में सब्जियों के अलावा अंडे, ब्रेड और बचा हुआ खाना भी स्टोर करते हैं। इससे ये लंबे समय तक खराब नहीं होती हैं। लेकिन इस बीच ये सवाल भी उठता है कि आखिर फ्रिज में रखी चीजें कितने दिन में खराब हो जाती हैं? आज हम आपको फ्रिज में रखी जाने वाली कॉमन चीजों की एक्सपायरी डेट के बारे में बताने जा रहे हैं।
फूड डेस्क. पूरी दुनिया में 25 दिसंबर को धूमधाम से क्रिसमस डे (christmas 2020) मनाया जाएगा। ईसाइयों के इस पावन त्योहार पर रात में स्पेशल केक बनाए जाते हैं। कई तरह के केक की पार्टी होती हैं और ये बच्चों-बूढ़ों सभी को पसंद आते हैं। लेकिन पार्टी में हेल्थ कॉन्शियस, डाइटिंग और डायबटीज वाले लोग केक नहीं खाते। ऐसे में पार्टी का केक यूं ही बचा रह जाता है। पार्टी के बाद केक को कोई खाना पसंद नहीं करता। ऐसे में अगर बचे हुए केक (leftover cakes) को फेंकने के अलावा आपके पास कोई रास्ता नहीं रह जाता है। तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनका इस्तेमाल करके बचे हुए केक से कई स्वादिष्ट चीजें आप बना सकती हैं। ऐसे केक और पैसा दोनों बर्बाद नहीं होंगे। तो आइए जानते हैं बचे हुए केक को यूटिलाइज (how to utilise leftover cakes) करने की डिशेज-