हाथ जोड़कर प्रार्थना और दोषियों को अल्टीमेटम Odisha Train Accident के 51 घंटे बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखें Video

ओडिसा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे (Odisha Balasore Train Accident) के बाद ट्रैक की मरम्मत का कार्य जारी है। इस बीच 51 घंटे बाद ट्रैक से मालगाड़ी गुजरी तो रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव हाथ जोड़े नजर आए। उन्होंने कहा कि आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

/ Updated: Jun 05 2023, 10:43 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

बालासोर: ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे (Odisha Balasore Train Accident) के बाद रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी लगातार मरम्मत के कार्य में जुटे हुए हैं। इस बीच रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) भी वहां पर मौजूद हैं। ट्रैक पर मरम्मत के बाद पहली बार जब रविवार देर रात मालगाड़ी ट्रैक से गुजरी तो रेलमंत्री ने हाथ जोड़कर प्रार्थना की। इसी के साथ उन्होंने रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद भी दिया। 

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, 'हर किसी ने शानदार काम किया है। प्रभावित परिवारों को लेकर हमें बहुत दुख है।' इसी के साथ उन्होंने कहा कि घटना के मूलकारण तक पहुंचा जाएगा। इस घटना के पीछे जो भी जिम्मेदार हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।