
Air India Flight Turbulence: हवा में 300 फीट नीचे आया Plane, Emergency Landing की आंखोंदेखी
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को उड़ान के दौरान टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. टर्बुलेंस के कारण फ्लाइट AI2379 की ऊंचाई में कुछ पल के लिए बदलाव आया. विमान दिल्ली में सुरक्षित उतरा और सभी यात्री और क्रू सुरक्षित रहे. घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं, केवल कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं. एहतियात के तौर पर घायल यात्रियों और क्रू का मेडिकल चेकअप कराया गया. घटना के बाद एयर इंडिया ने आधिकारिक बयान जारी कर पूरी जानकारी दी।