बिहार में एक और पुल ने ली 'जलसमाधि', अब राम भरोसे हो गए हजारों लोग!

Share this Video

पश्चिम चंपारण के बेतिया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। मझौलिया प्रखंड में धनौती नदी पर बना पुराना पुल अचानक ध्वस्त हो गया है। पुल के गिरने से दर्जनों पंचायतों का संपर्क प्रभावित हो गया है और हजारों लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता का माहौल है, जबकि प्रशासन और ग्रामीण कार्य विभाग की टीम स्थिति का जायजा लेने में जुटी है।बताया जा रहा है कि धनौती नदी पर बना यह पुल काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। लगातार उपयोग और समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण पुल की स्थिति कमजोर होती चली गई। इसी बीच पुल का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नदी में गिर गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video