
Delhi Excise Policy Case : Arvind Kejriwal और Manish Sisodia हुए बरी, रो पड़े पूर्व सीएम
Arvind Kejriwal और Manish Sisodia को राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति केस में सबूतों की कमी पर बरी किया। फैसले के बाद केजरीवाल भावुक हुए और पीएम मोदी व भाजपा पर निशाना साधा।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति मामले में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को लेकर बड़ा फैसला सुनाया। उन्होंने दोनों ही नेताओं को आरोपमुक्त कर दिया। इस मामले में सीबीआई की ओर से जो सबूत पेश किए गए थे वह पर्याप्त नहीं थे। इससे पहले ही इस मामले में आबकारी विभाग के पूर्व कमिश्नर को भी बरी किया गया था। फैसला आने के बाद दिल्ली सीएम कैमरे के सामने रो पड़े। उन्होंने कहा कि कोर्ट में साबित कर दिया कि केजरीवाल चोर नहीं है। केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। इसी के साथ उन्होंने पीएम मोदी औऱ भाजपा पर जमकर निशाना साधा और मोर्चा खोला। दिल्ली की समस्याओं को लेकर भी वह मौजूदा सरकार पर हमलावर नजर आए।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
