Trump के सीजफायर बढ़ाते ही गुस्से से लाल हुआ ईरान, होर्मुज में जहाज पर ताबड़तोड़ फायरिंग

होर्मुज स्ट्रेट के पास कंटेनर जहाज पर फायरिंग की घटना से ईरान-अमेरिका तनाव और बढ़ा। IRGC पर आरोप, चेतावनी के बाद क्षेत्र में हालात और ज्यादा गंभीर होते नजर आ रहे हैं।

Share this Video

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां वार्ता का दूसरा दौर रद्द होने के बाद हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं। ओमान के उत्तर-पूर्व में करीब 15 समुद्री मील दूरी पर एक कंटेनर जहाज को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिससे जहाज के कंट्रोल रूम को भारी नुकसान पहुंचा, हालांकि सभी क्रू मेंबर सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जहाज के कप्तान ने इस हमले के पीछे इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का हाथ होने का दावा किया है, जहां गनबोट के जरिए जहाज के करीब पहुंचकर हमला किया गया। इस बीच IRGC के एयरोस्पेस कमांडर ने भी कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर दुश्मन ने कोई भी सीमा पार की तो जवाबी कार्रवाई वहां की जाएगी, जहां से इसकी उम्मीद भी नहीं होगी, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ता नजर आ रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video