Janmashtami 2026 Vrat Vidhi Paran: 4 सितंबर को जन्माष्टमी व्रत रखने वाले जानें संकल्प, श्रीकृष्ण स्मरण, लड्डू गोपाल पूजा, भोग और पारण से जुड़े जरूरी नियम।
Janmashtami 2026 Vrat Vidhi: जन्माष्टमी 2026 यानी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 4 सितंबर 2026 को धूम धाम मनाया जाएगा। इस दिन रात के 12 बजे मंदिर, घरों में लडडू गोपाल के जन्म की किलकारियां गूंजती हैं और पूजा-अर्चना की जाती है। लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार व्रत भी रखते हैं। अगर आप भी जन्माष्टमी व्रत रखने की सोच रहे हैं तो यह उपवास केवल भूखे रहने का नहीं बल्कि संकल्प, स्मरण और सही पारण का है। यहां जानें व्रत संकल्प से पारण तक की जरूरी बातें।
जन्माष्टमी व्रत कब से शुरू करें ?
जन्माष्टमी के दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें। घर-पूजा स्थल की सफाई करें। इसके बाद भगवान श्री कृष्ण के सामने बैठकर क्षमता और श्रद्धा के अनुसार संकल्प लें। इस दौरान हाथ में जल, अक्षत, फूल लेकर कान्हा जी का ध्यान करें। इसके बाद सेहत और क्षमता के अनुसार, फलाहार, बिना नमक या फिर निर्जला व्रत का संकल्प लें।
जन्माष्टमी के दिन किसका स्मरण करें?
उपवास के दौरान केवल खाने से दूरी बनाना पर्याप्त नहीं है। इसकी बजाय उपवासी अधिक से अधिक समय भगवान श्रीकृष्ण के स्मरण, भजन या कथा श्रवण में लगाने का प्रयास करें, चाहे तो आप श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ भी कर सकते हैं। काम के सिलसिले में व्यस्त है तो "हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे" का जाप करें।
लड्डू गोपाल की पूजा कैसे करें ?
अगर आप घर में नियमित तौर पर लड्डू गोपाल की पूजा करते हैं तो सुबह के समय दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल का इस्तेमाल करें। भगवान को स्नान कराकर नए कपड़े पहनाएं। घर में जो भी बना हो उससे भोग लगाएं।
जन्माष्टमी पूजन विधि
जन्माष्टमी पूज विधि मध्यरात्रि को होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपक्ष की अष्टमी तिथि को आधी रात को हुआ था। लड्डू को गोपाल अर्पित करें-
- तुलसी दल
- माखन मिश्री
- फल
- पंचामृत
- दूध से बनी मिठाई
- फूल
- चंदन
- धूप और दीपक
कृष्ण पूजा में माखन-मिश्री और तुलसी को सबसे लोकप्रिय माना जाता है। भोग लगाने के बाद श्रद्धापूर्वक आरती करें।
जन्माष्टमी व्रत का पारण कब करें ?
जन्माष्टमी उपवास के पारण को लेकर लोगों के बीज असमंजस रहता है। कई लोग रात में भगवान के जन्म के बाद तुरंत व्रत खोलते हैं जबकि कई लोग अगले दिन पारण करते हैं। पारण का समय स्थानीय पंचांग और तिथि व्यवस्था पर तय होता है। केवल सामान्य नियम आधार पर अगले दिन सूर्योदय के बाद किसी समय व्रत नहीं खोला जा सकता है, क्योंकि अलग-अलग स्थानों पर पारण का समय अलग हो सकता है। इसलिए 4 सितंबर 2026 की जन्माष्टमी के लिए शहर के पंचांग में अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और पारण का समय जरूर देखें।
नोट- इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


