2 लड़कों के साथ दिखी कोटा से किडनैप हुई लड़की, CCTV फुटेज से खुले बड़े राज से हर कोई हैरान - Watch Video

कोटा से लड़की के किडनैप मामले में नया मोड़ आ गया है। लड़की को दो लड़कों के साथ घूमते हुए देखा गया। इससे जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है।

/ Updated: Mar 20 2024, 05:10 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

कोटा से अपहरण की गई बीस साल की काव्या का एक फुटेज सामने आया है। वह 18 मार्च को दोपहर करीब बारह बजे के आसपास जयपुर में दिखाई दी। रेलवे स्टेशन के नजदीक दो लड़कों के साथ वह सहज रूप से घुमती दिखाई दे रही है। इस फुटेज ने इस अपहरण केस में एक नया मोड़ ला दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि काव्या के अपहरण केस में जैसा सब दिख रहा है वैसा सब कुछ है नहीं। काव्या को तलाश करने वालों के लिए बीस हजार रूपए का इनाम कोटा पुलिस ने रखा है। काव्या के मामले में राजस्थान से लेकर दिल्ली तक हलचल मची हुई है।

कोटा एसपी ने कहा कि काव्या पहले इंदौर पढ़ती थी। उसके पिता रघुवीर का कहना है कि वहां पर उसे रिंकू नाम का एक लड़का परेशान करता था। उसके कारण काव्या ने इंदौर छोड़ा और वह कोटा आकर पढ़ने लगी। लेकिन यहां पर उसके अपहरण की खबर आई। उसके पिता से तीस लाख की फिरौती मांगी गई है। लेकिन इस बीच अब ये वीडियो सामने आया है। इस केस में अभी बहुत कुछ बाकी है जो जल्द ही सामने आएगा। काव्या के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादिय सिंधिया ने राजस्थान के सीएम भजन लाल से बात की है और काव्या को जल्द तलाश कर लाने के लिए कहा है।