शर्मनाक! राजस्थान में गर्भवती की चीखों से भी नहीं पसीजा डॉक्टरों का दिल, बदहाली देख भिड़ गए विधायक और कांग्रेस नेता

राजस्थान में गर्भवती महिला की चीखों को अनसुना करने का मामला सामने आया। इसके बाद महिला का प्रसव अस्पताल के चबूतरे पर हुआ। इसके बाद भाजपा विधायक और पूर्व विधायक में कहासुनी भी हुई।

/ Updated: Apr 04 2024, 12:01 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

राजधानी जयपुर से बड़ी खबर है। राजधानी में ही ये हाल हैं तो सोच लीजिए गावों का क्या हाल होता होगा। जयपुर के बीचों बीच स्थित बड़े सरकारी अस्पताल में एक गर्भवती महिला को भर्ती नहीं किया गया, जबकि वहां पर डिलेवरी भी कराई जाती है। महिला को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस बीच अस्पताल के बाहर चबूतरे पर ही महिला को प्रसव हो गया। महिला दर्द के मारे चीखती रही, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी चीख को अनसुना कर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। बाद में स्थानीय विधायक गोपाल शर्मा को इसकी जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। महिला को उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इतना होने के बाद भी अभी तक किसी भी डॉक्टर के खिलाफ एक्शन नहीं लिया गया है। घटना के बाद आज कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रताप सिंह और भाजपा विधायक गोपाल शर्मा के कार्यकर्ताओं के बीच भी तू तू मैं मैं हो गई। इस घटना ने न केवल राजस्थान की चिकित्सा सुविधाओं को सामने ला दिया है, बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया है।