ये हैरानी की बात इसलिए भी है क्योंकि मिली (Millie Bobby Brown) की उम्र महज 19 साल है। ऐसे में उनके फैंस खासतौर पर भारतीय फैंस को झटका लगा है।

वायरल डेस्क. नेटफ्लिक्स की बहुचर्चित वेब सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स (Stranger Things) से मशहूर हुईं मिली बॉबी ब्राउन ने अपनी सगाई की खबरों से फैंस को चौंका दिया है। हैरानी की बात इसलिए भी है क्योंकि मिली की उम्र महज 19 साल है। ऐसे में उनके फैंस खासतौर पर भारतीय फैंस को झटका लगा है। मिली द्वारा अपनी सगाई का अनाउंसमेंट करने के बाद भारतीय फैंस ने इसपर मजेदार रिएक्शन और मीम्स शेयर करना शुरू कर दिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी की इतनी भी क्या जल्दी?

बता दें कि मिली 16 साल की उम्र से जेक बोंगोवी को डेट कर रही हैं और हाल ही में उन्होंने जेक से सगाई की है। स्ट्रेंजर थिंग्स वेब सीरीज में इलेवन का कैरेक्टर निभाने वाली मिली ब्राउन ने अपने अभिनय से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी, यही वजह है कि भारतीय फैंस भी उनकी सगाई की खबरों पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘वो 19 की है और उसकी सगाई तक हो गई और हम 24 की उम्र में भी सिंगल हैं। एक और यूजर ने विक्की कौषिक का वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'साला ये दुख काहे खत्म नहीं होता।’ देखें ऐसे ही मजेदार ट्वीट्स…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

एक और यूजर ने रणबीर कपूर की फोटो शेयर करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

Scroll to load tweet…

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…