ये वायरल वीडियो एक शख्स के घर में बने जिम का है। वीडियो में नजर आता है कि क्षमता से अधिक वजन होने की वजह से सीने के ऊपर लाते ही शख्स वजन उठाने में नाकाम हो जाता है। भारी वजन से उसका सीना दबने लगता है…

वायरल डेस्क. अक्सर लोग जिम में अपनी क्षमता से कई ज्यादा भार उठाने की कोशिश में दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स काफी ज्यादा वजन के साथ बेंच प्रेस करने की कोशिश करता है। वह अपनी क्षमता से अधिक वजन बारबेल पर लगा लेता है और सीने के ऊपर रखकर बेंच प्रेस लगाने की कोशिश करता है कि तभी हादसा हो जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला?

ये वायरल वीडियो एक शख्स के घर में बने जिम का है। वीडियो में नजर आता है कि क्षमता से अधिक वजन होने की वजह से सीने के ऊपर लाते ही शख्स वजन उठाने में नाकाम हो जाता है। भारी वजन से उसका सीना दबने लगता है और उसका सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। उसके मुंह से आवाज तक नहीं निकल पाती। तभी उस शख्स की पत्नी वहां पहुंच जाती है और उसे बचाने की कोशिश करती है पर वजन इतना ज्यादा होता है कि वह भी उसे नहीं हटा पाती।

Scroll to load tweet…

इस वीडियो को ट्विटर पर CCTV IDIOTS नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे 26 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…