वायरल वीडियो किसी हिल स्टेशन का है। वीडियो में एक ऊंची चोटी का किनारा नजर आता है जहां पर्यटक घूमते नजर आते हैं। वहीं चोटी पर बनी सेफ्टी वॉल पर एक शख्स चढ़ जाता है तो दूसरा वीडियो रिकॉर्ड करने लगता है।

वायरल डेस्क. रील्स बनाने के चक्कर लोग अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालने से भी बाज नहीं आ रहे। ट्विटर पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स हिल स्टेशन में फ्लिप मारने की कोशिश करता है और तभी हादसा हो जाता है। इस वीडियो को @NoContextHumans नाम के पेज से शेयर किया गया है जिसे 41 लाख बार देखा जा चुका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोगों को इंप्रेस करने की कोशिश बनी मुसीबत

वायरल वीडियो किसी हिल स्टेशन का है। वीडियो में एक ऊंची चोटी का किनारा नजर आता है जहां पर्यटक घूमते नजर आते हैं। वहीं चोटी पर बनी सेफ्टी वॉल पर एक शख्स चढ़ जाता है तो दूसरा वीडियो रिकॉर्ड करने लगता है। दीवार पर चढ़कर शख्स लोगों को इंप्रेस करने के लिए फ्लिप मारता है लेकिन तभी उसका बैलेंस बिगड़ जाता है।

Scroll to load tweet…

बैलेंस बिगड़ते ही वह शख्स नीचे पहाड़ी से नीचे गिर जाता है। यह वीडियो 8 सेकंड का है और आगे क्या हुआ इसमें नहीं दिखाया गया है। हालांकि, ये स्टंट मारने वाले लोगों को सीख देने के लिए काफी है। पिछले दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था जिसमें एक शख्स छत की दीवार पर चलकर दिखाता है और बैलेंस बिगड़ने से नीचे गिर जाता है।

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…