कोई ग्रह आपको परेशान कर रहा है, तो बिस्तर के पास रखें एक छोटी सी चीज और सो जाएं

सभी की कुंडली में कोई-न-कोई ग्रह अशुभ स्थान पर बैठकर विपरीत फल अ‌वश्य देता है। उन ग्रहों के अशुभ फलों से बचने के लिए अनेक उपाय भी ज्योतिष में बताए गए हैं। ग्रहों के अशुभ प्रभावों को दूर करने के लिए उनसे जुड़ी धातुओं और अन्य चीजों का प्रयोग भी किया जाता है। 

/ Updated: Jan 07 2020, 08:27 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। सभी की कुंडली में कोई-न-कोई ग्रह अशुभ स्थान पर बैठकर विपरीत फल अ‌वश्य देता है। उन ग्रहों के अशुभ फलों से बचने के लिए अनेक उपाय भी ज्योतिष में बताए गए हैं। ग्रहों के अशुभ प्रभावों को दूर करने के लिए उनसे जुड़ी धातुओं और अन्य चीजों का प्रयोग भी किया जाता है। जानिए किस ग्रह के अशुभ फल से बचने के लिए कौन-सी चीज पलंग के नीचे रखनी चाहिए-
सूर्य- कुंडली में सूर्य अशुभ प्रभाव दे रहा है तो पलंग के नीचे तांबे के बर्तन में पानी या तकिए के नीचे लाल चंदन रखना चाहिए।
चंद्र- कुंडली में चंद्रमा का प्रभाव अशुभ है तो पंलग के नीचे चांदी के बर्तन में पानी रखकर सोएं।
मंगल- मंगल के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए पलंग के नीचे कांसे के बर्तन में पानी रखें।
बुध- बुध ग्रह के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए तकिए के नीचे सोने के आभूषण रखना चाहिए।
गुरु- पलंग के नीचे पीतल के बर्तन में जल या हल्दी की गांठ पीले कपड़े में बांधकर तकिए के नीचे रखने से गुरु की अशुभता कम होती है।
शुक्र- शुक्र से शुभ फल पाने के लिए चांदी की मछली बनाकर तकिए के नीचे रखें।
शनि-  शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए पलंग के नीचे लोहे के बर्तन में जल रखें या तकिए के नीचे लोहे का टुकड़ा या नीलम रत्न रखें।