अंगुली के नाखून पर दिखे सफेद दाग तो ये हो सकता है धन लाभ का संकेत

समुद्र शास्त्र में इंसान के शरीर की छोटी-छोटी बातों पर गहन अध्ययन किया गया है। शरीर के अंग से लेकर छोटे-छोटे निशानों तक। समुद्र शास्त्र के अनुसार, हाथों की अंगुलियों के नाखुनों में दिखने वाले सफेद दाग भी कुछ खास बातों की ओर इशारा करते हैं। आज हम आपको नाखुनों पर दिखाई देने वाले ऐसे ही दागों से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं

/ Updated: Jan 31 2020, 05:04 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। समुद्र शास्त्र में इंसान के शरीर की छोटी-छोटी बातों पर गहन अध्ययन किया गया है। शरीर के अंग से लेकर छोटे-छोटे निशानों तक। समुद्र शास्त्र के अनुसार, हाथों की अंगुलियों के नाखुनों में दिखने वाले सफेद दाग भी कुछ खास बातों की ओर इशारा करते हैं। आज हम आपको नाखुनों पर दिखाई देने वाले ऐसे ही दागों से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं, जो इस प्रकार है-

1. आपकी छोटी अंगुली यानी लिटिल फिंगर के नाखून पर छोटा सफेद दाग हो तो समझना चाहिए आपको धन लाभ और सफलता मिलने वाली है और सोचे हुए काम पूरे होने वाले हैं।
2. पहली अंगुली पर भी सफेद दाग होना अच्छा माना जाता है। इससे ये इशारा होता है कि आपको सोचे हुए काम में फायदा मिलने वाला है।
3. अंगुठे पर होने वाले सफेद दाग प्यार में मिलने वाली सफलता की ओर इशारा करते हैं।
4. अगर आपके अंगूठे पर अस्थायी सफेद दाग है तो आपको पहले ही सावधान हो जाना चहिए क्योंकि इस इशारे का मतलब होता है आपको बदनामी का सामना करना पड़ सकता है।
5. अगर आपके हाथ की अंगुली के नाखून की जड़ में चंद्रमा जैसा आकार बने तो आपको अचानक धन लाभ होने के भी योग बनेंगे साथ ही आपको मशीनरी से भी लाभ होगा।