दिमाग नहीं दिल से सोचते हैं कन्या राशि के लोग, जानें इस राशि से जुड़े लोगों की हर बात

वीडियो डेस्क। जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो है वे कन्या राशि के होते हैं। इंग्लिश अल्फाबेट्स T और P के लोग भी कन्या राशि के ही होते हैं। ये राशि चक्र की छठी राशि है। इस राशि का चिह्न हाथ में फूल लिए कन्या है। राशि का स्वामी बुध है। जानिए इस राशि के लोगों की खास बातें
 

/ Updated: Mar 06 2020, 05:19 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो है वे कन्या राशि के होते हैं। इंग्लिश अल्फाबेट्स T और P के लोग भी कन्या राशि के ही होते हैं। ये राशि चक्र की छठी राशि है। इस राशि का चिह्न हाथ में फूल लिए कन्या है। राशि का स्वामी बुध है। जानिए इस राशि के लोगों की खास बातें
1. कन्या राशि के लोग बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी होते हैं। भावुक भी होते हैं और वह दिमाग की अपेक्षा दिल से ज्यादा काम लेते हैं।
2. ये लोग संकोची, शर्मीले और झिझकने वाले होते हैं। मकान, जमीन और सेवाओं वाले क्षेत्र में इस राशि के लोग कार्य करते हैं।
3. स्वास्थ्य की दृष्टि से फेफड़ों में शीत, पाचनतंत्र एवं आंतों से संबंधी बीमारियां इस राशि के लोगों को परेशान करती है। इन्हें पेट की बीमारी से प्राय: कष्ट होता है।
4. बचपन से युवावस्था की अपेक्षा इन लोगों की ‌वृद्धावस्था अधिक सुखी और ज्यादा स्थिर होती है।
5. इस राशि वाले पुरुषों का शरीर कोमल होता है। ये नाजुक और ललित कलाओं से प्रेम करने वाले लोग होते हैं।
6. ये अपनी योग्यता के बल पर ही उच्च पद पर पहुंचते हैं। विपरीत परिस्थितियां भी इन्हें डिगा नहीं सकतीं और ये अपनी सूझबूझ, धैर्य और चतुराई से आगे बढ़ते रहते हैं।
7. शिक्षा और जीवन में सफलता के कारण लज्जा और संकोच तो कम हो जाते हैं, लेकिन नम्रता तो इनका स्वभाविक गुण होता है।