यदि लोन या कर्ज से परेशान हैं तो, घोड़े की एक फोटो आपकी समस्या हल कर सकती है

वीडियो डेस्क। वास्तु शास्त्र सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा के सिद्धांत पर काम करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर हम अपने ऑफिस या दुकान पर कुछ वास्तु नियमों का 

/ Updated: Feb 28 2020, 05:55 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। वास्तु शास्त्र सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा के सिद्धांत पर काम करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर हम अपने ऑफिस या दुकान पर कुछ वास्तु नियमों का पालन करें तो सकारात्मक फल प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग कम्प्यूटर के माध्यम से अपनी जीविका का निर्वाह करते हैं यदि वे कम्प्यूटर के संबंध में भी वास्तु की कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो निश्चित रूप से उन्हें लाभ प्राप्त होगा। जानिए कुछ आसान वास्तु टिप्स-
1. वास्तु में घोड़े की तस्वीरें घर में या ऑफिस में या कार्यों संबंधित चीजों पर लगाकर वास्तु दोष दूर करने के उपाय बताए गए हैं। इन्हीं उपायों में से एक उपाय है दौड़ते हुए घोड़े की फोटो कार्य स्थल या कम्प्यूटर के डेस्कटॉप पर लगाएं।
2. वास्तु के अनुसार यदि दौड़ते हुए घोड़े के फोटो को कार्यालय या घर की दक्षिण दिशा में या कार्य से जुड़ी हुई चीजों पर लगाएंगे तो यह आपके काम को गति प्रदान करेगा।
3. घोड़े को ऊर्जा और अपार शक्ति का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के सिद्धांत के अनुसार घोड़े के फोटो से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।
4. यदि कोई व्यक्ति घोड़े का वालपेपर या फोटो बार-बार देखता है तो उसका सीधा असर कार्य प्रणाली पर होता है।
5. यदि आप लोन या कर्ज से परेशान हैं तो अपने घर में या ऑफिस के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में सफेद घोड़ों का एक आर्टिफिशियल जोड़ा रखें। आप घोड़ों के फोटो भी लगा सकते हैं। घोड़े गति और शक्ति के प्रतिक माने गए हैं।
6. सफेद घोड़े का सफेद फोटो आपके कार्य में विश्वसनीयता और एकाग्रता बढ़ाएगा। घोड़े का जोड़ा ऐसे रखें कि उनका मुंह दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
7. घोड़ा एक ऐसा जीव है जो स्वस्थ होने पर जीवन में कभी भी बैठता नहीं है। घोड़ा कभी भी आसानी से थकता नहीं है। इसी वजह से जहां घोड़ा या घोड़े का फोटो रहता है तो वहां का वातावरण भी ऊर्जा से भरपूर हो जाता है।