29 दिन में ही ध्वस्त हो गया 264 करोड़ की लागत से बना पुल, नहीं झेल पाया पानी का दवाब

वीडियो डेस्क। बिहार के छपरा से सटे गोपालगंज में 264 करोड़ की लागत से बना सत्तरघाट महासेतु पानी के दबाव से ध्वस्त हो गया है। साल 2012 में इस पुल निर्माण शुरू किया गया था। 16 जून 2020 को इस महासेतु पुल का उद्घाटन किया गया। वहीं 29 दिन में ही ये पुल ध्वस्त हो गया। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। बिहार के छपरा से सटे गोपालगंज में 264 करोड़ की लागत से बना सत्तरघाट महासेतु पानी के दबाव से ध्वस्त हो गया है। साल 2012 में इस पुल निर्माण शुरू किया गया था। 16 जून 2020 को इस महासेतु पुल का उद्घाटन किया गया। वहीं 29 दिन में ही ये पुल ध्वस्त हो गया। पुल के टूटने से गोपालगंज को चंपारण से और इसके साथ तिरहुत के कई जिलों से संपर्क टूट गया है। गोपालगंज में तीन लाख से ज्यादा क्यूसेक पानी का बहाव था। गंडक के इतने बड़े जलस्तर के दबाव से इस महासेतु का एप्रोच रोड टूट गया। जिसकी वजह से आवागमन बाधित हो गया है। वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इसको लेकर नीतीश सरकार को घेरा है। 

Related Video