ए आर रहमान को कभी इस वजह से स्कूल छोड़ने के लिए कहा था, जानें बर्थडे पर 5 रोचक बातें

आज अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त और देश की प्रसिद्ध संगीत हस्ती ए आर रहमान का जन्मदिन है। 

/ Updated: Jan 06 2020, 08:00 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। आज अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त और देश की प्रसिद्ध संगीत हस्ती ए आर रहमान का जन्मदिन है। वे भारत की सबसे मशहूर हस्तियों में से एक हैं। उनके व्यक्तित्व से लाखों लोगों को प्रेरणा मिलती है। उनके 53वें जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ ऐसे तथ्यों के बारे में जो लोगों को कम ही पता हैं।

1. रहमान और उनके बेटे अमीन का जन्मदिन एक ही है और वह है 6 जनवरी!

2. ऑस्कर विजेता गीत 'जय हो' की शुरुआत सलमान खान स्टारर फिल्म 'युवराज' के लिए की गई थी!

3. रहमान द्वारा रचित एयरटेल का सिग्नेचर ट्यून दुनिया का सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला मोबाइल संगीत है। इसे 150 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया गया है।

4. कनाडा के ओंटारियों के मार्खम की एक सड़क को नवंबर 2013 में रहमान के सम्मान में उनका नाम दिया गया।

5. सर्वश्रेष्ठ संगीतकार होने के बावजूद ए आर रहमान ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी नहीं की। 15 साल की उम्र में कम उपस्थिति के कारण रहमान को स्कूल छोड़ने के लिए कहा गया था।