पीला सूट और मांग टीका... गोदभराई में सिंपल लुक में नजर आईं आलिया, आशीर्वाद देने पहुंचे कई सेलेब्स

बॉलीवुड का क्यूट कपल रणबीर कूपर और आलिया भट्ट जल्द ही पेरेंट बनने वाले हैं। दोनों हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी बिजी थे। वहीं बुधवार के आलिया की गोदभराई हुई जिसमें कपूर खानदान के साथ कई सेलेब्स पहुंचे 

/ Updated: Oct 05 2022, 06:41 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्दी ही मां बनने वाली हैं। उससे पहले मुंबई स्थित उनके वास्तु बंगले पर उनके गोद भराई का आयोजन किया गया। इस मौके पर आलिया ने यलो कलर का अनारकली सूट पहना था। मांग टीके से उन्होंने अपने लुक के पूरा किया। आलिया इस सिंपल लुक में भी सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहीं थीं। गोदभराई में उन्हें और आने वाली संतान के आशीर्वाद देने के लिए कपूर खानदान के साथ साथ आलिया के मम्मी पापा और बहनें दिखीं। नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर सबसे पहले पहुंची।   महेश भट्ट , करिश्मा कपूर , अयान मुखर्जी , पूजा भट्ट (Pooja bhatt), बबीता कपूर और शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) समेत कई सेलेब्स पहुंचे। देखिए ये वीडियो।