सनी लियोनी ने शेयर किया अपना वर्कआउट वीडियो, ऐसे खुद को फिट रखती हैं एक्ट्रेस
वीडियो डेस्क। कोरोना (Corona ) वायरस महामारी और लॉकडाउन के बीच सनी (Sunny Leone ) कुछ टाइम पहले ही मुंबई छोड़कर लॉस एंजिलिस चली गई थीं। जल्द ही वे भारत लौटने वाली हैं।सनी लियोनी इन दिनों लॉस एंजिलिस में हैं। पति डेनियल वेबर (Daniel Weber), बेटी निशा कौर वेबर, ट्विन्स नोह-असहर के साथ अपने लॉस एंजिलिस वाले घर में रह रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस एक्टिव हैं और लगातार अपडेट दे रही हैं, जो बताते हैं कि अभी सनी लियोनी काफी मस्ती कर रही हैं। अक्सर उनके स्विमिंग पूल में मस्ती करते या अपने पति और बच्चों के साथ इंजॉय करते हुए वीडियो सामने आते हैं। एक्ट्रेस भले ही अभी फुल मस्ती कर रही हो, लेकिन वो अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक्सरसाइज कर रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक्ट्रेस लैग्स और बूटी एक्सरसाइज कर रही हैं, जो उन्हें स्लिम रखने में मदद करते हैं। सनी लियोनी के इस वर्कआउट (workout )को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और हो सकता है कि फिटनेस के मामले में भी लोग उन्हें फॉलो कर रहे हो। बता दें जिस्म 2 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सनी ने उसके बाद कई फिल्में की। वे एकता कपूर की रागिनी एमएमएस 2, लीला एक पहेली, हेट स्टोरी 2, जैकपॉट, बलविंदर सिंह फेमस हो गया, शूटआउट एट वडाला, वन नाइट स्टैंड, रईस, सिंह इज ब्लिंग जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।