जब रणवीर सिंह बने अंग्रेजों के जमाने के जेलर तो खूब उड़ा मजाक, लोग कर रहे ऐसे ऐसे कमेंट्स

मुंबई. रणवीर सिंह अपने फिल्मों के किरदारों में जितने जिंदादिल रहते हैं निजी जिंदगी में वह उतने ही अतरंगी हैं। रणवीर कुछ न कुछ ऐसा कर जाते हैं कि वे लाइम लाइट में आ जाते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणवीर फिल्म शोले में असरानी द्वारा निभाए जेलर के किरदार में नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे असरानी के आइकॉनिक डायलॉग 'अंग्रेजों के जमाने के जेलर' बोलते दिख रहे हैं। बता दें कि उनके इस वीडियो को कुछ घंटों में 33 लाख लोगों ने देखा हैं। हालांकि, लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं। एक ने लिखा- ये क्या जोक हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- दादा हम भी कट्टपा है। एक बोला- भाई क्या फूंकते हो हमें भी दे दो। एक अन्य बोला बावला हो गया है क्या। एक ने पूछा- दीपिका कहां है, वो इसे घर पर अकेला छोड़कर क्यों चली जाती है। रणवीर की फिल्मों की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म '83' को लेकर व्यस्त हैं। यह फिल्म 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत को पर्दे पर जीवंत करेगी। फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी। 

/ Updated: Jan 04 2020, 01:56 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email