सोनाक्षी के साथ सलमान का छिछोरापन देख भड़क उठा शख्स, बोला- आपको भाई कहते हुए भी शर्म आ रही है..

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस चल रही है। इस पर सबसे ज्यादा आलोचना का शिकार सलमान खान को होना पड़ा है। यहां तक कि सलमान के ट्रोल होने पर कई सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स भी डिलीट कर दिए। हालांकि अब सोशल मीडिया पर सलमान और सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों काफी करीब नजर आ रहे हैं। 

/ Updated: Jul 04 2020, 08:09 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस चल रही है। इस पर सबसे ज्यादा आलोचना का शिकार सलमान खान को होना पड़ा है। यहां तक कि सलमान के ट्रोल होने पर कई सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स भी डिलीट कर दिए। हालांकि अब सोशल मीडिया पर सलमान और सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों काफी करीब नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अतुल सिंह शानू नाम के किसी यूजर के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो किसी फिल्म के सेट का है, जहां सलमान और सोनाक्षी बैठे नजर आ रहे हैं। थोड़ी देर में सोनाक्षी धीरे से अपना सिर सलमान की गोद में रख देती हैं। लेकिन इसी बीच सलमान की हरकत देख सोनाक्षी चौंकते हुए उठ जाती हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो देख लोग भड़क गए और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा भाई आपकी इमेज तो ऐसी न थी। वहीं एक और शख्स ने लिखा कि आपको भाई कहते हुए भी शर्म आ रही है।