3 साल पहले ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत, इस एक्ट्रेस के साथ लेने वाले थे 7 फेरे

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने आवास पर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है। सुशांत सिंह राजपूत का एमपी के इंदौर से गहरा नाता रहा है। कभी वह इंदौर के दामाद बनने वाले थे, इसकी घोषणा उन्होंने खुद एक शो के दौरान की थी। दरअसल, इंदौर की रहने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ सुशांत सिंह राजपूत काफी दिनों तक लिव इन रिलेशन में रहे थे। इसके साथ ही दोनों ने शादी करने का फैसला भी किया था। सुशांत और अंकिता शादी दिसंबर 2016 में होनी वाली थी। इंदौर की अंकिता और सुशांत सिंह राजपूत 2009 में पवित्र रिश्ता सीरियल के जरिए संपर्क में आए थे। उसके बाद दोनों काफी दिनों तक रिलेशन में रहे। सितंबर 2015 में सुशांत सिंह राजपूत ने एक शो में कहा था कि दिसंबर 2016 में वह अंकिता के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उस दौरान सुशांत क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बॉयोपिक में काम कर रहे थे और उसकी शूटिंग में बिजी थे।

/ Updated: Jun 25 2020, 12:40 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने आवास पर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है। सुशांत सिंह राजपूत का एमपी के इंदौर से गहरा नाता रहा है। कभी वह इंदौर के दामाद बनने वाले थे, इसकी घोषणा उन्होंने खुद एक शो के दौरान की थी। दरअसल, इंदौर की रहने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ सुशांत सिंह राजपूत काफी दिनों तक लिव इन रिलेशन में रहे थे। इसके साथ ही दोनों ने शादी करने का फैसला भी किया था। सुशांत और अंकिता शादी दिसंबर 2016 में होनी वाली थी। इंदौर की अंकिता और सुशांत सिंह राजपूत 2009 में पवित्र रिश्ता सीरियल के जरिए संपर्क में आए थे। उसके बाद दोनों काफी दिनों तक रिलेशन में रहे। सितंबर 2015 में सुशांत सिंह राजपूत ने एक शो में कहा था कि दिसंबर 2016 में वह अंकिता के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उस दौरान सुशांत क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बॉयोपिक में काम कर रहे थे और उसकी शूटिंग में बिजी थे।

ब्रेकअप के बाद रिश्ता खत्म
2016 में ही अंकिता लोखंडे और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के साथ ही सुशांत सिंह राजपूत का इंदौर से रिश्ता खत्म हो गया। हालांकि उस समय चर्चा थी कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता मर्जी से अलग हुए हैं। सुशांत सिंह राजपूत अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के साथ इंदौर पारिवारिक समारोह में भी आए थे।