
सुशांत के निधन से पूरी तरह टूट गए पिता, ऐसी हालत में आए मुंबई
अब इस दुनिया में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे। उन्होंने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगा ली। 34 साल के इस एक्टर की खुदकुशी से बॉलीवुड ही नहीं, पूरा देश हैरान है। अभी तक मौत की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन, यह पता चला है कि सुशांत डिप्रेशन में थे।
वीडियो डेस्क। अब इस दुनिया में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे। उन्होंने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगा ली। 34 साल के इस एक्टर की खुदकुशी से बॉलीवुड ही नहीं, पूरा देश हैरान है। अभी तक मौत की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन, यह पता चला है कि सुशांत डिप्रेशन में थे। मुंबई के कूपर अस्पताल में उनकी बॉडी 4 बजे लाई गई। देर रात उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई। इसमें आत्महत्या करने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने उनके वाइटल ऑर्गन्स को आगे जांच के लिए जेजे अस्पताल भेजा है। जहां शरीर में किसी तरह के ड्रग्स या जहर की मौजूदगी का पता लगाया जाएगा। सुशांत के निधन की खबर से उनके पिता पूरी तरह टूट चुके हैं। पिता को परिवार वाले संभाल रहे हैं। सुशांत का पूरा परिवार मुंबई पहुंच चुका है। कल जब उनके पिता ने ये खबर सुनी तो वो बेहोश हो गए। रो-रोकर उनका बुरा हाल है आखिर हो भी क्यों ना इतना होनहार बेटा जब इस तरह दुनिया को अलविदा कहे तो टूटना लाजमी है। सुशांत के जाने से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है।