देर रात लोगों का हुजूम देख शाहरुख बोले, अगल-बगल वाले सो रहे, नींद खराब मत करो

बॉलीवुड के किंग खान 54 साल के हो गए हैं। 2 नवंबर, 1965 को दिल्ली में जन्मे शाहरुख के दुनियाभर में करोड़ों फैन्स हैं। शाहरुख को बर्थडे विश करने के लिए बैंड स्टैंड स्थित उनके बंगले 'मन्नत' पर आधी रात से ही फैन्स का जमावड़ा लग गया।

/ Updated: Nov 02 2019, 03:50 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान 54 साल के हो गए हैं। 2 नवंबर, 1965 को दिल्ली में जन्मे शाहरुख के दुनियाभर में करोड़ों फैन्स हैं। शाहरुख को बर्थडे विश करने के लिए बैंड स्टैंड स्थित उनके बंगले 'मन्नत' पर आधी रात से ही फैन्स का जमावड़ा लग गया था। रात करीब डेढ़ बजे शाहरुख मन्नत की छत पर पहुंचे और वहां से फैन्स का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद शाहरुख ने इशारों-इशारों में फैन्स से कहा कि अगल-बगल वाले सो रहे हैं, इसलिए उनकी नींद खराब मत करो। शाहरुख ने आगे कहा- उन्हें भी सोना है, इसलिए अब वो लोग चले जाएं। बता दें कि बर्थडे के मौके पर शाहरुख हर साल मन्नत की गैलरी से फैन्स का हाथ हिलाकर स्वागत करते हैं।