इंडियन क्रिकेट के दो सितारों का जन्मदिन आज, BCCI ने मजाकिया अंदाज में दी शुभकामनाएं

धवन के साथ-साथ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद भी आज 22 साल के हो चुके हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने खलील को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

/ Updated: Dec 05 2019, 06:04 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. भारतीय क्रिकेट के 2 खिलाड़ी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन 34 साल के हो चुके हैं। BCCI ने एक मजेदार वीडियो शेटर कर धवन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। धवन के साथ-साथ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद भी आज 22 साल के हो चुके हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने खलील को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। खलील ने भारत के लिए 11 वनडे मैचों में 15 और 14 T-20 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। खलील अहमद को भारतीय तेज गेंदबाजी का भविष्य माना जा रहा है। 

शिखर धवन भारतीय क्रिकेट के सबसे ज्यादा लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। धवन ने वनडे क्रिकेट में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। भारत के लिए 133 वनडे खेलने वाले धवन ने 44 के औसत से 5518 रन बनाए हैं। धवन फिलाहल शैयद मुश्ताक अली ट्राफी में लगी चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।