Women's Asia Cup Cricket: जानें क्या है एशिया कप का इतिहास? भारत कितनी बार जीता

महिला एशिया कप की शुरूआत 2004 में हुई थी। तब सिर्फ दो टीमें भारत और श्रीलंका के बीच 5 एकदिवसीय मुकाबले खेले गए थे। ये खिताब भारतीय टीम ने जीता था। इसका आयोजन श्रीलंका में किया गया था। 

/ Updated: Sep 27 2022, 02:52 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। Women's Asia Cup Cricket टूर्नामेंट का आयोजन इस बार बांग्लादेश में होने वाला है।  कुल 7 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी।  1 से 15 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा। आइये आपको बताते हैं कि क्या है एशियाकप का इतिहास। आपको बता दें कि पिछला मैच बांग्लादेश ने जीता था। इसमें भारत को बांग्लादेश के हाथों हार मिली थी। महिला एशिया कप की शुरूआत 2004 में हुई थी। तब सिर्फ दो टीमें भारत और श्रीलंका के बीच 5 एकदिवसीय मुकाबले खेले गए थे। ये खिताब भारतीय टीम ने जीता था। इसका आयोजन श्रीलंका में किया गया था। अब तक कुल 7 बार एशिया कप का आयोजन हुआ है। 2018 में सातवां अयोजन हुआ था जो बांग्लादेश ने जीता था। साल 2004 के बाद 2005, 2006, 2008, 2012, 2016 और  2018 में खेला गया था। भारत ने 6 बार एशिया कप में जीत हासिल की है। सातवां एशिया कप बांग्लादेश ने जीता और 2022 में होने वाला टूर्नामेंट आठवां है। पाकिस्तान दो बार खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम से हार चुकी है। 2018 में एशिया कप का आयोजन मलेशिया में किया गया था। इस बार कुल 7 टीमें टूर्नामेंट में खेल रही हैं। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया, थाईलैंड के अलावा संयुक्त अरब अमीरात की टीम दावेदारी पेश करेगी।