पंजाब: BJP प्रत्याशी SR लधर पर तलवारों से हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती, देखें Video

वीडियो डेस्क। पंजाब के लुधियाना जिल के गिल निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एसआर लधर पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। इस हमले में एस.आर. लधर बुरी तरह घायल हो गए हैं।  उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  यह घटना लुधियाना जिले के खीरी गांव में देर रात एक चुनाव सभा के दौरान हुई। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। पंजाब के लुधियाना जिल के गिल निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एसआर लधर पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। इस हमले में एस.आर. लधर बुरी तरह घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना लुधियाना जिले के खीरी गांव में देर रात एक चुनाव सभा के दौरान हुई। गिल निर्वाचन क्षेत्र के किला रायपुर गांव के पास खीरी झमेरी गांव के पास प्रचार और अगली चुनावी सभा के लिए जा रहे भाजपा उम्मीदवार एसआर लद्दार पर अज्ञात बाइक सवारों ने तलवारों से हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमलावरों ने लधर के वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। लधर की हालत गंभीर है। उन्हें बेहोशी की स्थिति में लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज चल रहा है। 

Related Video