गुड़हल -गुलाब के साथ ये 3 फूलों का कर सकते हैं व्यंजनों में इस्तेमाल, सेहत के लिए हैं लाभकारी

हेल्थ डेस्क। ऐसे कई फूल हैं जिनका इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों को बनाने में किया जाता है। दुनिया के लगभग सभी देशों में फूलों का उपयोग खाने की चीजों में होता है। वैसे, सभी फूल सुरक्षित नहीं होते, लेकिन ऐसे फूल काफी हैं जिनके इस्तेमाल से व्यंजनों का स्वाद बढ़ जाता है और इससे कई तरह के फायदे भी होते हैं। जानते हैं इनके बारे में।

/ Updated: Oct 31 2019, 01:52 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

हेल्थ डेस्क। ऐसे कई फूल हैं जिनका इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों को बनाने में किया जाता है। दुनिया के लगभग सभी देशों में फूलों का उपयोग खाने की चीजों में होता है। वैसे, सभी फूल सुरक्षित नहीं होते, लेकिन ऐसे फूल काफी हैं जिनके इस्तेमाल से व्यंजनों का स्वाद बढ़ जाता है और इससे कई तरह के फायदे भी होते हैं। जानते हैं इनके बारे में।

1. गुड़हल का फूल

गुड़हल का पेड़ काफी बड़ा होता है। इसे दूसरे नामों से भी जाना जाता है। गर्म जलवायु वाले देशों में यह फूल काफी होता है। इस फूल को सीधा भी खाया जा सकता है। लेकिन इसे चाय में मिला कर पीना ज्यादा ठीक रहता है। जैम और सलाद के साथ भी इसे खाया जा सकता है। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के साथ कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। पेट में तकलीफ होने पर भी इसे खाने से राहत मिलती है।

2. लैवेंडर

लैवेंडर की खुशबू बहुत अच्छी होती है। इसका रंग भी बहुत बढ़िया होता है। कई तरह के व्यंजनों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसका उपयोग हर्बल चाय, सूखे मसाले और दूसरी चीजों में मिला कर किया जाता है। 

3. हनीसकल

इस फूल की करीब 200 किस्में मिलती हैं। इस फूल के रस का इस्तेमाल दवाई के रूप में भी किया जाता है। अगर त्वचा जल गई हो तो इस फूल के रस का लेप करने से आराम मिलता है। इसकी चाशनी भी बनाई जाती है, जिसका उपयोग खाने की कई चीजों में किया जाता है। इसे आइस टी. नींबू पानी, दही और शर्बत में चीनी की जगह डाला जा सकता है।

4. गुलाब

गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। इसे कच्चा भी खाया जाता है या फलों और सलाद के साथ खाया जाता है। इसकी खुशबू की वजह से मिठाइयों में इसके अर्क को मिलाया जाता है। यह शीतलता प्रदान करने वाला होता है। गुलाब की पंखुड़ियों को सुखा कर भी उसका इस्तेमाल किया जाता है।

5. कैमोमाइल

कैमोमाइल एक औषधीय फूल है। लंबे समय से इसका इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों में किया जाता रहा है। इसके सेवन से चिंता दूर होती है और नींद अच्छी आती है। कैमोमाइल की चाय भी पी जाती है, जो बहुत फायदेमंद होती है। इसके अर्क का इस्तेमाल मिठाइयां बनाने में किया जाता है।