आपको 7 बीमारियों से दूर रखेगी ये सबसे सरल और सामान्य एक्सरसाइज

वीडियो डेस्क। स्वस्थ्य जीवन शैली के लिए जरूरी सही खान पान और नियमित रूप से एक्सरसाइज। कोरोना काल में जरूरी है कि वो व्यायाम जो आपको अंदर और बाहर दोनों तरह से फिट रखे। योग और प्राणायम के लिए अगर आपके पास समय नहीं है तो आप सबसे सामान्य एक्सरसाइज कर सकते हैं। 

/ Updated: Jun 25 2021, 12:51 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। स्वस्थ्य जीवन शैली के लिए जरूरी सही खान पान और नियमित रूप से एक्सरसाइज। कोरोना काल में जरूरी है कि वो व्यायाम जो आपको अंदर और बाहर दोनों तरह से फिट रखे। योग और प्राणायम के लिए अगर आपके पास समय नहीं है तो आप सबसे सामान्य एक्सरसाइज कर सकते हैं। और वो है रोजाना 10 हजार कदम चलना। अब आप सोच रहे होंगे कि 10 हजार कदम क्यों? तो आपको बता दें शोध में पाया गया है कि एक व्यक्ति 10 हजार कदम चलता है तो उसके शरीर को 7 बड़े फायदे होते हैं। 

1 नियमित पैदल चलने से रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है जिससे हार्ट अटैक का खतरा 19 फीसदी तक कम होता है। साथ ही स्ट्रोक का खतरा एक तिहाई तक कम होता है। 
2 पैदल चलने से मस्तिष्क की सामंजस्य बैठाने की क्षमता बेहतर होती है। इससे व्यक्ति की क्रिएटिविटी 60 फासदी तक बढ़ सकती है।
3 सप्ताह में 5 दिन भी टहला जाए तो बीमारियों का खतरा 26 फीसदी तक कम हो जाता है। इतना ही नहीं यह हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ाता है। जिससे वे मजबूत होती हैं। 
4 रोजाना टहलने से मांसपेशियां ब्लड स्ट्रीम में उपलब्ध ग्लूकोज का अधिक उपयोग करती हैं। इंसुलिन प्रभावी तरीके से काम करता है। डाइबिटीज का खतरा 60 फीसदी तक कम हो जाता है।
5 टहलने से मांसपेशियां को जकड़न कम होती है। शरीर में रक्त प्रवाह आसानी से होती है। अनियमित ब्लड प्रेशर 4 प्वांइट तक कम होता है।
6 टहलने से कैंसर का खतरा 40 से 50 फीसदी तक कम होता है। मोटापे की आशंका 50 फीसदी तक कम हो जाती है।
7 टहलने से व्यक्ति के मस्तिष्क में पॉजिटिव विचार आते हैं जिससे अवसाद का खतरा 26 फीसदी तक कम होता है।