कोरोनाकाल में फायदेमंद है किशमिश का पानी, बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता, त्‍वचा के लिए भी लाभकारी

वीडियो डेस्क।  किशमिश लोगों की बहुत पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स में से एक माना जाता है। ज्यादातर लोग आमतौर पर इसका इस्तेमाल स्वीट डिश बनाते समय करते है।किशमिश ना केवल मीठी चीजों का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह हमे स्वस्थ रखने में मदद करता है। विशेषज्ञों के मुताबिक सेहत के लिए किशमिश बेहद फायदेमंद होता है। यदि आप किशमिश वाले पानी को रोज पिएं, तो आपके शरीर की  इम्यूनिटी क्षमता भी बढ़ सकती हैं। आप कई तरह की बीमारियों को आसानी से दूर हो सकते है। इस वीडियो में जानिए इसके फायदे
 

/ Updated: Jun 05 2021, 04:45 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  किशमिश लोगों की बहुत पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स में से एक माना जाता है। ज्यादातर लोग आमतौर पर इसका इस्तेमाल स्वीट डिश बनाते समय करते है।किशमिश ना केवल मीठी चीजों का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह हमे स्वस्थ रखने में मदद करता है। विशेषज्ञों के मुताबिक सेहत के लिए किशमिश बेहद फायदेमंद होता है। यदि आप किशमिश वाले पानी को रोज पिएं, तो आपके शरीर की  इम्यूनिटी क्षमता भी बढ़ सकती हैं। आप कई तरह की बीमारियों को आसानी से दूर हो सकते है। इस वीडियो में जानिए इसके फायदे

1 विषाक्त पदार्थ निकालकर वजन करता है कम
शरीर से विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं। रोज सुबह इसका पीने से त्वचा में निखार आता है।इसके साथ ही किशमिश का पानी वजन बढ़ने से भी रोकता है। 


2 पेट भी रहेगा साफ
किशमिश का पानी पीने से पेट साफ रहता है। किशमिश का पानी पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है।इससे गैस और कब्ज की समस्या भी खत्म हो जाती है। साथ ही शरीर में आयरन की कमी भी नहीं होती है। 


3 बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता
कोरोना काल में सबसे ज्यादा जरूरी अच्छी इम्यूनिटी होती है।  कोरोना में रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना चाहिए। इसे बढ़ाने के लिए किशमिश का पानी पीना अच्छा रहता है। किशमिश में विटामिन सी और बी दोनों पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीआक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

4  हड्डियों को रखे मजबूत
किशमिश में कैल्शियम की मात्रा काफी पाई जाती है। ये हमारे हड्डियों को मजबूत बनाता है

5 आयरन की कमी को करे दूर
किशमिश में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आपके शरीर में आयरन की कमी आसानी से दूर हो सकती है। आपको एनीमिया जैसी बीमारी होने का कम खतरा हो सकता है।