क्या आपको भी हो रही है ये परेशानी? तुरंत कराएं Zika की जांच, जानें क्या है बचाव और उपचार

वीडियो डेस्क।  कोरोना वायरस के बीच फैले जीका वायरस ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। बदलते मौसम, प्रदूषण और त्योहारों के सीजन में बीमारियां भी पैर पसार रही हैं। कोरोना से बचने के लिए अभी पूरा विश्व लड़ाई लड़ रहा है। वहीं डेंगू , मलेरिया और अब जीका वायरस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। कोरोना वायरस के बीच फैले जीका वायरस ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। बदलते मौसम, प्रदूषण और त्योहारों के सीजन में बीमारियां भी पैर पसार रही हैं। कोरोना से बचने के लिए अभी पूरा विश्व लड़ाई लड़ रहा है। वहीं डेंगू , मलेरिया और अब जीका वायरस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जीका वायरस के सबसे ज्यादा मामले यूपी में देखने को मिल रहे हैं। बढ़ते संक्रमण के बीच ये जानना जरूरी है कि आखिर क्या है जीका वायरस, ये क्यों फैलता है और इसके बचाव क्या हैं? कैसे इसे फैलने से रोका जा सकता है। जीका वायरस एडीज मच्छर से फैलती है। ये मच्छर दिन के समय ज्यादा एक्टिव रहते हैं। एडीज की कई प्रजातियां जीका संचारित कर सकती हैं। ​डब्ल्यूएचओ के अनुसार जीका वायरस को पहली बार सन 1947 में युगांडा के बंदरों में पहचाना गया था। लेकिन इसके अफ्रीका, एशिया के देशों सहित कई अन्य जगहों पर भी इससे काफी ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। 

Related Video