Video: बारिश के बीच तिरंगा तो कहीं 500 फीट के झंड़े के साथ छात्रों की रैली... झारखंड में दिखे आजादी के रंग

आजादी के 75 वर्ष पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आज़ादी की गौरव यात्रा के दूसरे दिन बड़कागांव प्रखंड के पंचायतों में तिरंगे के साथ पदयात्रा कर स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण एवं नमन किया गया। इस दौरान कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद भी रैली में सामिल हुई।

/ Updated: Aug 12 2022, 08:12 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के अभियान का उत्साह पूरे झारखंड में देखा जा रहा है। उनके हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा के सभी विधायक और नेता लगन के साथ जुटे हुए है। इसी क्रम में तिरंगा रैली निकाल कर लोगो को हर घर तिरंगा यात्रा निकालने की अपील की जा रही है। राज्य के सभी शिक्षण संस्थान में भी इसको  लेकर कार्यकर्म का आयोजन किए जा रहे है। इसी क्रम में आज रामगढ़ के भुरकुंडा में कई स्कूलों के  बच्चों ने मिलकर 500 फीट का तिरंगा बनाया और इसके साथ यात्रा निकाली। यात्रा में बच्चो का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली देखने के लिए लोगो की हुजूम लग गई थी।