पृथ्वी अपने एक्सिस पर कैसे घूमती है आज देख भी लीजिए.... फोटोग्राफर ने कैद किया अद्भुत नजारा

वीडियो डेस्क। ये तो हम सबने बचपन से सुना है कि पृथ्वी अपने अक्ष पर लट्टू की तरह घूमती है। लेकिन कभी देखा या महसूस नहीं किया है।  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पृथ्वी का ये वीडियो आज आपको पृथ्वी के घूमने का भी एहसास कराएगा।

Share this Video

वीडियो डेस्क। ये तो हम सबने बचपन से सुना है कि पृथ्वी अपने अक्ष पर लट्टू की तरह घूमती है। लेकिन कभी देखा या महसूस नहीं किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पृथ्वी का ये वीडियो आज आपको पृथ्वी के घूमने का भी एहसास कराएगा। इस वीडियो को बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने शेयर किया है। इस वीडियो को फोटोग्राफर आर्यह निरेनबर्ग ने अपने कैमरे में कैद किया है। रितेश देशमुख ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि हम जानते हैं कि पृथ्वी अपने एक्सिस पर घूमती है और सूर्य के चक्कर लगाती है। लेकिन हम इसे बिल्कुल महसूस नहीं कर सकते। आर्यह निरेनबर्ग ने एक असाधारण सुंदर वीडियो क्लिक किया है। जहां हम पृथ्वी घूमने का अनुभव कर सकते हैं। रितेश ने आगे बताया कि निरेनबर्ग ने तीन घंटों में हर 12 सेकंड में तस्वीरें क्लिक कीं। कैमरा मिल्की वे एक ही हिस्से को देख रहा है, इस लिए यह स्थिर दिखाई देता है। पृथ्वी की हलचल को बड़ी खूबसूरती से महसूस किया जा सकता है।

Related Video