प्यारे मियां की चंगुल से छुट्टी लड़कियों ने किए कई खुलासे, हम उन्हें अब्बा कहते थे और वो बहुत गंदे थे

 नाबालिग बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण मामले में कश्मीर के श्रीनगर से पकड़े मुख्य आरोपी प्यारे मियां को आज भोपाल जिला अदालत में पेश कर दिया गया। पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा घेरे में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे कोर्ट लाई। परिसर में सबसे पहले पुलिसकर्मी ने उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान वकील भी प्यारे के साथ खड़े नजर आए। परिसर के अंदर उसकी दो बार थर्मल स्क्रीनिंग की गई। भोपाल पुलिस की टीम उसे गुरुवार को श्रीनगर से गिरफ्तार कर फ्लाइट से भोपाल लाई थी। रात को उसे अलग-अलग जगह ले जाकर पूछताछ की गई। उसके खिलाफ शाहपुरा, कोहेफिजा और श्यामला हिल्स पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं। सांभर के सींग फ्लैट में मिलने से वन विभाग की टीम भी पूछताछ करने की तैयारी में है।  प्यारे मियां अपने एक फ्लैट में डांस बार चलाता था। वहीं, खुलासे के बाद कई सफेदपोशों के चेहरे भी बेनकाब होंगे, जो पत्रकार प्यारे मियां के महफिल में आते थे। वहीं, प्यारे मियां की चंगुल से छुट्टी लड़कियों ने कई खुलासे किए हैं।

/ Updated: Jul 17 2020, 04:29 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email


वीडियो डेस्क। नाबालिग बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण मामले में कश्मीर के श्रीनगर से पकड़े मुख्य आरोपी प्यारे मियां को आज भोपाल जिला अदालत में पेश कर दिया गया। पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा घेरे में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे कोर्ट लाई। परिसर में सबसे पहले पुलिसकर्मी ने उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान वकील भी प्यारे के साथ खड़े नजर आए। परिसर के अंदर उसकी दो बार थर्मल स्क्रीनिंग की गई। भोपाल पुलिस की टीम उसे गुरुवार को श्रीनगर से गिरफ्तार कर फ्लाइट से भोपाल लाई थी। रात को उसे अलग-अलग जगह ले जाकर पूछताछ की गई। उसके खिलाफ शाहपुरा, कोहेफिजा और श्यामला हिल्स पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं। सांभर के सींग फ्लैट में मिलने से वन विभाग की टीम भी पूछताछ करने की तैयारी में है।  प्यारे मियां अपने एक फ्लैट में डांस बार चलाता था। वहीं, खुलासे के बाद कई सफेदपोशों के चेहरे भी बेनकाब होंगे, जो पत्रकार प्यारे मियां के महफिल में आते थे। वहीं, प्यारे मियां की चंगुल से छुट्टी लड़कियों ने कई खुलासे किए हैं।

अब्बू बुलाती थी लड़कियां
परिवरिश के नाम पर जिन लड़कियों का प्यारे मियां शोषण करता था, वह उसे अब्बू कह कर बुलाती थी। उन्हीं लड़कियों की आबरू से वह खेलता था और दूसरी जगह भी भेजता था। पूछताछ के दौरान एक लड़की ने बताया कि अब्बू लड़कियों को लेकर विदेश यात्रा भी करते थे। वह दुबई, सिंगापुर और थाईलैंड का दौरा किया है। वह 7-8 साल से ऐसी गतिविधियों में शामिल है। साउथ एसपी साईं कृष्णा ने कहा है कि वह विदेश न भाग जाए, इसलिए हमने लुकआउट नोटिस जारी किया है।