VIDEO: युवती को जमीन पर पटक कर की दरिंदगी, जरा सी बात पर परिवार ने की ऐसी हैवानियत

वीडियो डेस्क। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती को उसके ही भाई और पिता ने बेरहमी से पीटा। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह बिना बताए मामा के यहां चली गई थी। घरवालों को शक हुआ कि वह भाग गई है। इसके बाद आरोपियों ने युवती को पेड़ से लटकाकर और जमीन पर पटक कर डंडों से बुरी तरह पीटा। घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर बोरी थाने के बड़े फुटतालाब गांव की है। गांव में रहने वाली नानसी (19) पिता केल सिंह की शादी पास के गावं भूरछेवड़ी में की गई थी। कुछ दिन पहले नानसी का पति मजदूरी करने के लिए गुजरात चला गया। वह पत्नी को ससुराल में ही छोड़ गया। इसी से नाराज होकर वह ससुराल में बिना बताए आंबी गांव में अपने मामा के यहां चली गई। यह बात नानसी के मायके वालों को पता चली। वह इस बात से बहुत नाराज थे। उन्हें लगा कि युवती घर से भाग गई है। वह उसे 28 जून को वापस फुटतालाब ले आए। इसके बाद इसी बात पर शाम करीब 5 बजे उसकी जमकर पिटाई की। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

/ Updated: Jul 03 2021, 08:18 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email