MP में नगर निगम आयुक्त ने बैलीगाड़ी पर पेश किया धांसू डांस, देखते रह गई जनता, बोली-सर गजब कर दिए

वीडियो डेस्क। मध्य प्रदेश के बुरहारनपुर में गणतंत्र दिवस पर हुई परेड में  नगर निगम के सांस्कृतिक कार्यक्रम में आयुक्त खुद नृत्य करते नजर आए। बुरहानपुर नगर निगम आयुक्त भगवानदास भुमरकर ने गजब का डांस पेश किया।  जिले में मुख्य समारोह स्टेडियम पर हुआ। मंगलवार सुबह 9 बजे कलेक्टर प्रवीण सिंह ने ध्वजारोहण किया। कलेक्टर व एसपी राहुल कुमार लोढा के परेड निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। हर्ष फायर के बाद मार्चपास्ट हुआ। इसके बाद सांस्कृतिककार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शिक्षकों ने गीत, नृत्य व योगाभ्यास का प्रदर्शन किया। नगर निगम की प्रस्तुति के बाद पुलिस विभाग ने महिला अपराध और छेड़छाड़ रोकने के लिए जागरूकता आधारित नाट्य प्रस्तुति दी। 
 
Share this Video

Related Video