एशियानेट से बातचीत में कांग्रेस पर गरजे MP BJP अध्यक्ष VD शर्मा, बोले कांग्रेस की तरह कोरोना भी खत्म करेंगे

 चीन से निकला कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल चुका है। कोरोना महामारी की इस संकट की घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। मध्य प्रदेश में कोरोना को रोकने सरकार क्या कदम उठा रही है ?

/ Updated: Apr 13 2020, 05:33 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। चीन से निकला कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल चुका है। कोरोना महामारी की इस संकट की घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। मध्य प्रदेश में कोरोना को रोकने सरकार क्या कदम उठा रही है ? मध्य प्रदेश में जो पिछली सरकार ने जो अव्यावस्था की उसको सुधारने के लिए क्या-क्या प्लान है।  गरीब तबके के और मिडिस क्लास के लोग है, उनके हित की लिए सरकार क्या कर रही है ? कोरोना से अर्थव्यवस्था पटरी से उतरी है  कैसे ठीक करेंगे  ?   महिलाओं से जुड़े हुए अपराध रोकने के लिए  क्या ठोस रणनीति सरकार पास क्या है साथ ही वहां के राजनेतिक हालात पर एशिया नेट ग्रुप के CEO अभिनव खरे ने मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष श्री  विष्णुदत्त शर्मा से खास बातचीत की। इस वीडियो में देखें पूरा इंटरव्यू


कौन है विष्णु दत्त शर्मा
विष्णुदत्त शर्मा मूलत: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के निवासी है। उन्हें वीडी शर्मा के नाम से भी जाना जाता है। जो 32 वर्षों से लगातार सक्रिय राजनीति में है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति शुरू करने के बाद विष्णुदत्त शर्मा को संगठन में अनेक पद मिले। मौजूदा समय में वह भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री है। प्रदेश की राजनीति में उन्हें बड़ा चेहरा माना जाता है। संघ से भी उनका जुड़ाव रहा है।    विष्णुदत्त शर्मा 1987 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1995 से फुल टाइमर राजनीति में विष्णुदत्त ने कदम रखे। 1993 से 1994 तक वह मप्र राज्य में सचिव रहे। विष्णुदत्त शर्मा 2001 से 2007 तक मप्र में ABVP राज्य संगठन सचिव रहे। इस दौरान विष्णुदत्त शर्मा एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव भी रहे। 2007 से 2017 तक मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन सचिव रहे। 2007 से 2009 तक विष्णुदत्त शर्मा एबीवीपी केराष्ट्रीय महासचिव भी रहे।  

इंटरव्यू विथ अभिनव खरे
कौन हैं अभिनव खरे

अभिनव खरे एशियानेट न्यूज नेटवर्क के सीईओ हैं, वह डेली शो 'डीप डाइव विथ अभिनव खरे' के होस्ट भी हैं। इस शो में वह अपने दर्शकों से सीधे रूबरू होते हैं। वह किताबें पढ़ने के शौकीन हैं। उनके पास किताबों और गैजेट्स का एक बड़ा कलेक्शन है। बहुत कम उम्र में दुनिया भर के सौ से भी ज्यादा शहरों की यात्रा कर चुके अभिनव टेक्नोलॉजी की गहरी समझ रखते है। वह टेक इंटरप्रेन्योर हैं लेकिन प्राचीन भारत की नीतियों, टेक्नोलॉजी, अर्थव्यवस्था और फिलॉसफी जैसे विषयों में चर्चा और शोध को लेकर उत्साहित रहते हैं। उन्हें प्राचीन भारत और उसकी नीतियों पर चर्चा करना पसंद है इसलिए वह एशियानेट पर भगवद् गीता के उपदेशों को लेकर एक सक्सेजफुल डेली शो कर चुके हैं।अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला, कन्नड़ और तेलुगू भाषाओं में प्रासारित एशियानेट न्यूज नेटवर्क के सीईओ अभिनव ने अपनी पढ़ाई विदेश में की हैं। उन्होंने स्विटजरलैंड के शहर ज्यूरिख सिटी की यूनिवर्सिटी ETH से मास्टर ऑफ साइंस में इंजीनियरिंग की है। इसके अलावा लंदन बिजनेस स्कूल से फाइनेंस में एमबीए (MBA)भी किया है।